फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुताई करने जा रहे युवक की रोटावेटर में फंसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के निवाड़ीकला कस्बे में गुरुवार सुबह जुताई करने जा रहा युवक ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंस गया। जब तक ट्रैक्टर को रोका जाता, तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

निवाड़ीकला निवासी बृजेश उर्फ पप्पू का 21 वर्षीय पुत्र ईशु अपने बड़े भाई सुआ के साथ गुरुवार सुबह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने निकले थे। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर सुआ चला रहा था और ईशु बैठा था। रास्ते में अचालक ईशु का गिरा और रोटावेटर में फंस गया। सुआ ने जब तक ट्रैक्टर रोका तब तक ईशु ने दम तोड़ दिया। इस घटना का शोर सुनकर मौके पर कई लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें