फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में घर के पास मृत मिला किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला में गुरुवार देर शाम कक्षा नौ का 14 वर्षीय छात्र मोहन घर के बगल में खेत में मृत मिला। परिजन विवाह समारोह में दावत खाने गए थे। किशोर की मौत की खबर ने सभी को सकते में डाल दिया। किशोर की मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को गांव में निमंत्रण होने के कारण सभी लोग मैरिज होम गए थे। मोहन पहले ही दावत खाकर आ गया था और घर पर अकेला था। इसी दौरान उसके पिता अजय तिवारी भी लौट आए। उसे पढ़ता हुआ छोड़कर किसी काम से चले गए। कुछ समय बाद घर लौटे परिजनों को मोहन घर में नहीं दिखाई दिया। काफी देर खोजने के बाद घर से सटे खेत पर नजर पड़ी तो मोहन बेहोशी हालत में मिला। परिजन उसे लेकर महेवा सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें