जसवंतनगर। कोविड 19 का प्रसार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज पहुंची। इस दौरान तीन छात्र पॉजिटिव मिले।
टीम ने कुल 495 छात्र-छात्राओं के एंटीजन टेस्ट किए। उनमें कक्षा 11 में पढ़ने वाले तीन छात्र कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव मिले। कॉलेज के 44 शिक्षकों का भी टीम ने रेपिड किट से टेस्ट किया, मगर किसी शिक्षक में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव तथा कोरोना प्रोटोकॉल में लगे शिक्षक डॉ अनिल पोरवाल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकले तीन छात्रों में एक कुरसेना गांव, दूसरा मलाजनी मौजे के नगला हरचंद गांव का निवासी है। तीसरा छात्र नई बस्ती रेल मंडी के एक आढ़तिया परिवार का है। प्रधानाचार्य ने पॉजिटिव निकले तीनों छात्रों को सीएचसी जसवंतनगर भिजवाया। प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जो छात्र आज कॉलेज में उपस्थित नहीं थे। उन्हें एंटीजिंन टेस्ट कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे छात्र सीएचसी से तुरंत संपर्क करें।