फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने ईमानदारी की पेश की मिसाल, लौटाया बैग

विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव, शालिनी द्वारा नगदी और बैग वापस करते हुए। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। ग्राम नगला सुभान के प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बीटीसी छात्रा शालिनी दुबे निवासी गींजा सैफई को शुक्रवार की सुबह विद्यालय जाते समय सड़क किनारे एक कपड़े का बैग मिला। उसमें दो फोन, लगभग 20 हजार रुपये, एक्स-रे रिपोर्ट, डाक्टर की पर्ची आदि थीं। शालिनी बैग लेकर विद्यालय नगला सुभान पहुंची और शिक्षकों को जानकारी दी। इस दौरान सैफई विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव विद्यालय पहुंचे। किसी तरह मोबाइल पर बैग मालिक से बात की। इस दौरान किशनी निवासी शैलेंद्र मिश्रा विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पत्नी का इलाज कराने के लिए निकाले थे। बैग में रुपये व रिपोर्ट रखकर इलाज कराने जा रहे थे, तभी रास्ते में बैग गिर गया था। शिक्षकों ने बैग उनको वापस कर दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने शालिनी की ईमानदारी की प्रशंसा की और बधाई दी। कवयित्री एवं शिक्षिका ऋचा राय ने इसे समाज के लिए प्रेरणाप्रद बताया। शालिनी को मिशन शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक कमलकांत दुबे, दुर्वेश कुमार, प्रतिभा यादव, शबाना, अंजली तोमर, कामिनी, संध्या, साधना, रूपरेखा, विकास कुमार ने भी शालिनी की ईमानदारी की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें