फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुकुटपुर में शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे आटा चक्की के पट्टे में उलझ कर एक महिला की मौत हो गई। हालांकि, इस घटना की पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुटपुर निवासी प्रेमचंद्र शाक्य अपने घर के पीछे आटा चक्की लगाए हुए हैं। उनकी पत्नी 55 वर्षीय भूरा देवी आटा चक्की के निकट रखे साबुन से हाथ धोने के लिए उठाने लगीं, तभी उनकी साड़ी का पल्लू चक्की के पट्टे में उलझ गया। इससे उनका सिर चक्की में चला गया और उनकी गर्दन कट जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से उनके परिजनों में हाहाकार मच गया। इस बारे में जब चौकी प्रभारी अहेरीपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में परिजनों द्वारा कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें