विजेता टीम को आयोजक ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
- फोटो : ETAWHA
बकेवर। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में भिंड ने जसवंत नगर की टीम को पराजित कर चैंपियनशिप जीती। भिंड के कप्तान प्रशांत शर्मा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता उपविजेता टीम को आयोजक ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने पुरस्कृत किया गया।
कस्बा बकेवर में सती मंदिर पर बकेवर महोत्सव के उपलक्ष्य में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में भिंड की टीम ने 24 अंक अर्जित किए। वहीं, जसवंत नगर की टीम मात्र 18 अंक ही अर्जित कर सकी। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मैच भिंड व अहेरीपुर की टीमों के बीच हुआ। इसमें भिंड की टीम ने 29 अंक बनाए। अहेरीपुर की टीम 17 अंक ही बना सकी। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इटावा व जसवंत नगर की टीमों के बीच हुआ। जसवंतनगर की टीम 25 अंक अर्जित कर विजेता बनी। फाइनल में भिड़ और जसवंत नगर की टीमें भिड़ीं। टूर्नामेंट में सात कबड्डी टीमों भिंड, जसवंतनगर, इटावा, उरेंग, अहेरीपुर, व बकेवर की टीमें ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक बकेवर महोत्सव के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने टूर्नामेंट की विजेता मध्य प्रदेश, भिंड की टीम के कप्तान प्रशांत शर्मा को 51 सौ रुपये और उपविजेता टीम जसवंत नगर के कप्तान राजीव यादव को 21 सौ रुपये का पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की। अन्नू शर्मा, विष्णु त्रिपाठी ने रेफरी व अनिल शर्मा ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर कमेटी के अन्य पदाधिकारी राजेंद्र बाबू त्रिपाठी, मोनू उपाध्याय, प्रधानपति बकेवर देहात योगेंद्र चौहान डल्ले, पंचम चौधरी, पुरुषोत्तम मिश्रा, राहुल शुक्ला, मयंक राज दुबे, रोहित चतुर्वेदी, प्रशांत मिश्रा, आलोक मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल शुक्ला ने किया।