फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदियों की तुलना में कंबल कम, जल्द होगी आपूर्ति : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि जेल की अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं, लेकिन बंदियों की संख्या की तुलना में कंबल कम हैं जो कि जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने गुरुवार दोपहर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर व उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं व व्यवस्थाओं को लेकर जेल का जायजा लिया और उनके खाने, रहने व चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी की। निरीक्षण के बाद जेल के बाहर उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम आ चुका है, ऐसे में बंदियों की संख्या की तुलना में कंबलों की कमी है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही जेल प्रशासन को समुचित संख्या में कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जेल की अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें