फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों में पूरे करा दें विकास के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सचिवों की बैठक की। उन्होंने ब्लॉक महेवा की दो ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सचिवों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 20 दिसंबर तक सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का आदेश दिया, ताकि समय पर उनका बकाया भुगतान हो सके और पूरे कार्यों का लोकार्पण हो सके।
विज्ञापन

डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत के साथ ग्राम दादरपुर व राहतपुर में निर्माणाधीन पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। ग्राम राहतपुर में मिट्टी भराई का कार्य न होने काम रुका हुआ मिला। इस पर मिट्टी भराई की परमीशन दिलवाने का आश्वासन दिया। दादरपुर में धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्राम की सफाई व्यवस्था पर कहा कि बड़ी ग्राम पंचायतें अपने निजी स्रोतों या फिर जीडीपी में प्लान डालकर वित्त आयोग से सफाई करवा सकते हैं।
वर्तमान समय मे बीमारियों का दौर चल रहा है। ग्राम पंचायतों में साफ सफाई रखी जाए। उन्होंने पंचायतों में वर्ष 2018 से चल रहे बिजली बिल बकाये का भुगतान पंचम वित्त आयोग से पांच पांच हजार की किस्त में करने, सचिवों से सभी तरह अभिलेख पूर्ण करने तथा बिल वाउचर सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर तरह के कागजात की तैयारी रखने की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों की है न कि प्रधानों की। इस अवसर पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र ऋषीश्वर, प्रधान बहादुरपुर घार महेश सिंह चौहान, शत्रुघ्न सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें