फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों पुराना विवाद सुलझा, अमृतपुर में बनेगा दस फीट चौड़ा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के अमृतपुरा गांव में रास्ते का विवाद गुरुवार को राजस्व और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। अब दस फीट चौड़ा आम रास्ता बनाया जाएगा। तीन दिन पूर्व इस गांव में रास्ते के विवाद में फायरिंग और पथराव की घटना घटी थी। मामले में तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे सदर एसडीएम सिद्धार्थ, सदर तहसीलदार एन राम, सैफई क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद, बसरेहर, चौबिया, वैदपुरा, सैफई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अमृतपुर गांव पहुंचे। तहसीलदार के साथ कई क्षेत्रों के आधा दर्जन लेखपाल व नायब तहसीलदार पहुंचे। गांव वाले अभी तक 40 बीघा जमीन के बीचों बीच वर्षों पुराने रास्ते को ही चालू करने की मांग कर रहे थे। वहीं जमीन के मालिक ने उन्हें खेत के दोनों छोरों से रास्ता देने की बात कही। अधिकारियों ने सहमति जताते हुए एक तरफ खेत से रास्ता निकालने की बात सबके सामने रखी। गांव वाले और खेत के मालिक दोनों ही पक्षों ने बात को स्वीकार किया। नापजोख होने के बाद जल्द ही उस पर रास्ते का निर्माण किया जाएगा। सदर एसडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि कई दिनों से इस मामले के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था। यह रास्ता अब 10 फुट चौड़ा और आगे तक सभी के खेतों के लिए आम रास्ते की तरह खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें