फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, फसल काट लें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिन किसानों की गेहूं की फसल खेतों पर पकी खड़ी है, वे उन्हें काटना शुरू कर दें। क्योंकि दोपहर 12 से तीन बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में तीन घंटे कटौती की जाएगी। निजी और सरकारी नलकूप सुबह 11 से शाम 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अजीत यादव ने बताया कि किसान सबसे पहले फसल उस जगह पर कांटे जहां पर बिजली के तार व खंभे हैं। दरअसल, गर्मियों में बिजली का लोड बढ़ जाता है और तार ढीले हो जाते हैं। तेज हवा चलने से अक्सर हादसे हो जाते हैं। एहतियात के तौर पर किसान काटी फसल के गठ्ठर को बनाकर तारों और खंभों से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें