इटावा। होली के मौके पर शराब की दुकानों का आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर रवि शंकर पाठक ने निरीक्षण किया। हालांकि शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों की शराब की दुकानों का निरीक्षण करने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई।
ज्वाइंट कमिश्नर ने शहर में रेलवे स्टेशन बजरिया, रोडवेज बस अड्डा तथा नया शहर में स्थित दुकानों को चेक करने के अलावा बसरेहर क्षेत्र में कई शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ला, आबकारी निरीक्षक अमित कुमार उपस्थित रहे। संवाद