फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-मैजिक की भिड़ंत में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र से अंतर्गत बरेली मार्ग पर अमृतपुरा तिराहे के पास तेज रफ्तार मैजिक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोगों के साथ मैजिक में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंडी गेट इटावा निवासी जयनारायण पुत्र श्रीकृष्ण अपने साथी अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव जाखुर निवासी ब्रजमोहन पुत्र निरोत्तम
सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे। जब उनकी बाइक अमृत पुरा तिराहे के पास पहुंचे उसी समय सामने से सवारियां लेकर आ रहे मैजिक चालक
रामवीर सिंह पुत्र महेश चंद निवासी चौपला ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक सवारों के अलावा मैजिक में बैठी श्रीति पुत्री राधेश्याम व उसकी मां सिया देवी निवासी खेड़ा जिला फिरोजाबाद घायल हो गई।
मां-बेटी जिला फिरोजाबाद से मायके जा रही थी। तभी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें