फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल, फंगस और एलर्जी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
महेवा सीएचसी में मरीज को देखते डा.गौरव त्रिपाठी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बदलते मौसम से बीमारियां बढ़ने से सीएचसी में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। बुधवार को सुबह 8 बजे से ही मरीजों की लाइन लग गई। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में लोगों को बचाव व प्रशिक्षित चिकित्सकों से दवा लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सीएचसी के एक कक्ष में डॉ. गौरव त्रिपाठी व दूसरे कक्ष में अधीक्षक डॉ.यतेंद्र राजपूत मरीजों को देखा। डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि इस मौसम में सुबह- शाम सर्दी व दोपहर में गर्मी की वजह से वायरल बुखार, फंगस, एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने लोगों से बाजारी चीजें न खाने, सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह देते हुए कहा कि जरा भी दिक्कत होने पर नजदीक के अस्पताल से ही दवा लें। अधीक्षक डॉ. यतेंद्र राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना करीब 200 मरीज आ रहे जिनमें जुकाम, बुखार के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें