फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा से जुड़े दो मामले विधायक सरिता ने विधानसभा में उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मंगलवार को जिले के दो प्रमुख मामलों को विधानसभा में उठाया। इनमें इटावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहिया कला ब्लाक बसरेहर में प्राथमिक विद्यालय न होने तथा यूपी स्पिनिंग कोऑपरेटिव मिल की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन

ग्राम लुहिया कला के ग्रामीणों ने विधायक को गांव में प्राथमिक विद्यालय न होने के कारण होने वाली परेशानियों के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके साथ ही गांव में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराने की मांग की गई। गांव के अजय प्रताप सिंह एवं अन्य के प्रार्थना पत्र को याचिका के माध्यम से विधानसभा के समक्ष उन्होंने गांव की इस प्रमुख समस्या को रखा।
सूत मिल का मामला उठाते हुए विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि यूपी स्पिनंग कोऑपरेटिव मिल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां की जमीन का बड़ा हिस्सा राज्य सरकार ने आवास विकास परिषद को आवंटित कर दिया है। इसके बाद अवशेष जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर मकान बनवा लिए हैं। इस संबंध में अवनीश सिंह एवं अन्य ने उनके समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। इस शिकायत को विधानसभा के समक्ष रखते हुए सूत मिल की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने की मांग रखी। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि उन्होंने दोनों समस्याएं विधानसभा के समक्ष रख दी हैं। आने वाले समय में इन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें