फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के अली ओरियन को जबलपुर के बजरंग ने दी पटकनी

विज्ञापन
बाबा सिद्धनाथ मंदिर में दांव पेंच आजमाते पहलवान ईरान के अली ओरियन को जबलपुर के बजरंग ने दी पटकनी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। कस्बे के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में रविवार को दंगल के दूसरे दिन ईरानी पहलवान अली ओरियन और जबलपुर के बजरंग पहलवान के लिए कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। बजरंग ने अली ओरियन को पटकनी देकर विजय हासिल की।
विज्ञापन

दंगल में देश विदेश के नामी पहलवानों ने अपनी मल्ल विधा के करतब दिखाए। दंगल में गोल्डन बाबा दिल्ली के आने के बाद दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्राधिकारी चकरनगर को सुरक्षा की कमान खुद संभालनी पड़ी।
दूसरे दिन की कुश्तियों की शुरुआत बजरंग बली के पूजन और जयघोष के साथ हुई। पहले छोटे-छोटे पहलवानों एवं स्थानीय पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं। दोपहर बाद वन डे पहलवानों की कुश्ती होना शुरू हुआ। मोनू पहलवान मोटा अखाड़ा लाडपुर हरियाणा की कुश्ती प्रभु पहलवान अमृतसर पंजाब से हुई। इसमें मोनू पहलवान को विजयी घोषित किया गया। बजरंग पहलवान जबलपुर मप्र ने ईरान के अली ओरियन को कड़े मुकाबले में हराया। गौरव पहलवान भिंड मप्र का मुकाबला ईरान के अबदुल्लाईरानी से हुआ।
विज्ञापन

यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। छोटा गनी हिसार हरियाणा ने पंजाब केसरी पंजाब को हराकर दंगल की सबसे लंबी कुश्ती को जीता। कार्यक्रम के संयोजक आलोक दुबे ने देश विदेश से आए पहलवानों को माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। दंगल में बंटी भटिंडा, प्रदीप हरियाणा, भारत मुरैना, छोटा गनी हिसार, ईरान से गुलाम रजा, मुहम्म्द मुरादी, अली ओरियन, मिलाद आबिद ईरानी एवं अब्दुल्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें