फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के आगे खोदी सड़क, व्यापारियों में गुस्सा

विज्ञापन
ऊसराहार में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क पर डाली गई निर्माण सामग्री - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। लोहिया पथ पर पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने सड़क खोद डाली है। व्यापारियों ने मौके पर जाकर विरोध किया।
विज्ञापन

कस्बा ऊसराहार में पानी की टंकी से आपूर्ति को लेकर छह माह पूर्व जल निगम ने लोहिया पथ और कस्बा की गलियों में पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा था। तब से पाइपलाइन नहीं बिछाई गईं। सड़कें और गलियां खुदी ही रही। ग्रामीणों की शिकायत के बाद एक माह पहले कार्यदाई संस्था ने पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया। फिर से मुख्य बाजार में सड़क खोद कर डाल दी। चार दिन काम करने के बाद फिर से काम बंद कर दिया। इससे दुकानदारों को परेशानी होने लगी। रविवार को व्यापारियों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग और सड़क खोदकर डाल देने से नाराज होकर उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य से शिकायत की।
उपजिलाधिकारी मौके पर ही पहुंच गये और व्यापारियों की समस्या को सुना। व्यापार मंडल के पदाधिकारी अरविंद गुप्ता, ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता ने कार्यदाई संस्था पर व्यापारियों की दुकान के आगे सड़क खोदकर डाल देने का आरोप लगाया। व्यापारी बट्टन गुप्ता, योगेश कुमार, शिवम कुमार, नीलेश, रामनरेश शाक्य आदि ने घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर पाइपलाइन को बिछाने का आरोप लगाया। लोहिया पथ पर निर्माण सामग्री से हुए अतिक्रमण को मौके से हटाकर किसी अन्य स्थान पर रखने के निर्देश ग्राम प्रधान और ऊसराहार पुलिस को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि कार्यदाई संस्था ने घोर लापरवाही की है । जलनिगम के अभियंता और कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और शीघ्र ही काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें