इटावा। बिजली विभाग ने बिल जमा न करने वाले सरकारी विभागों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत आरके गुप्ता के निर्देेशन में बृहस्पतिवार को लोक निर्र्माण विभाग के छह कार्यालयों एवं सैफई में सिंचाई विभाग के प्लांट की बिजली काट दी गई।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इटावा जिले में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित कुल छह कार्यालय हैं। इन पर 23 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। बकाया जमा करने का नोटिस जारी होने के बाद भी बिल अदा नहीं किया गया। फलस्वरूप कनेेक्शन काट दिया गया। अधिशाषी अभियंता सैफई प्र्रभुनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि सैफई में सिंचाई विभाग के प्लांट पर 8 करोड़ रुपया बकाया है। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटा गया।