फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सीएससी और दो कंप्यूटर केंद्र संचालकों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सीएससी और दो कंप्यूटर केंद्र संचालकों पर मुकदमा
विज्ञापन

- जांच में हुआ फर्जी दस्तावेज तैयार करने का भंडाफोड़
- कंप्यूटर सीपीयू, दो लैपटॉप व कूट रचित दस्तावेज बरामद
- तहसीलदार सदर ने सिविल लाइन व फ्रेंड्स कालोनी थानों में कराए मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फोटोशॉप एप्लीकेशन के जरिये फर्जी आधारकार्ड, पैनकार्ड, इंश्योरेंस पालिसी और ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करने में जुटे एक जनसेवा और दो कंप्यूटर केंद्र संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन संचालकों के पास से एक कंप्यूटर का सीपीयू, दो लैपटॉप और कूट रचित फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े की जांच कर रही है।
एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय और सदर तहसीलदार एन राम की टीम ने गत मंगलवार से इस फर्जीवाड़े की जांच शुरू की। इसमें कोतवाली क्षेत्र व कलक्ट्रेट परिसर स्थित कंप्यूटर केंद्रों व भरथना चौराहा स्थित एक जन सेवा केंद्र पर जाकर जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किसी कंप्यूटर केंद्र पर गड़बड़ी नहीं मिली। सदर तहसीलदार एनराम ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के तहत कलक्ट्रेट में संचालित शांति कालोनी निवासी आलोक कुमार के चंद्रा फोटो स्टूडियो कंप्यूटर केंद्र और दर्शनपुर गांव निवासी अजय कुमार के नीतू कंप्यूटर केंद्र के अलावा भरथना चौराहा स्थित रिषी कुमार के जन सेवा केंद्र पर काफी फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
तहसीलदार ने बताया कि अभिलेखों व दस्तावेजों में फोटोशॉप एप्लीकेशन के जरिये कूट रचित रचना की जाती थी। इससे फर्जी आधारकार्ड, पैनकार्ड, इंश्योरेंस पॉलिसी व ड्राइविंग लाइसेंस आदि अन्य प्रकार के प्रमाणपत्र तैयार किए जाते थे। मुखबिर से इसकी सटीक सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इस काले कारनामे का भंडाफोड़ हुआ है। जांच पड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस धंधे की रिपोर्ट सिविल लाइन व फ्रेंड्स कालोनी थानों में दर्ज कराई गई। सिविल लाइन में आलोक व अजय और फ्रेंड्स कालोनी में रिषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मौके से एक सीपीयू, दो लैपटॉप व कूट रचित दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अब इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें