फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री को मंडी पसिर में मिली गंदगी

विज्ञापन
मंडी में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही निरीक्षण कर मंडी सचिव से जानकारी की - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। आढ़तियों की शिकायत पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को नई मंडी का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर सचिव से नाराजगी जताई और साफ सफाई दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने अनाज का आवक-पावक रजिस्टर, गेट पास रजिस्टर देखा। सचिव से पूछा कितना आलू आया, बचे आलू को क्या करते हो। सचिव ने बताया कि 5900 क्विंटल आलू की आवक हुई और 5400 क्विंटल आलू मंडी से बाहर गई। मंत्री ने सभी किसानों को फार्म 6आर देने के निर्देश दिए। व्यापारी नेता ने मंडी सचिव पर सैकड़ों हरे पेड़ कटवाने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने व्यापारी की ये बात पकड़ ली, उन्होंने व्यापारी से कहा कि मंडी में सड़कों पेड़ हैं कहां जो कटेंगे। कितने पेड़ काटे गए बताओ।
व्यापारी नेता ने कहा कि दर्जनों, बाद में दर्ज पर आए। मौके पर करीब छह पेड़ कटे मिले। मंडी सचिव ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच को कहा। मंत्री ने पं. दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय का निरीक्षण भी किया। बच्चे फुटबाल खेलते मिले। प्रधानाचार्य निर्मल चन्द्र बाजपेयी ने बताया कि 410 बच्चे पंजीकृत हैं। मंत्री ने लोगों से कहा कि शौचालयों का उपयोग करें।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कांधनी गांव की अस्थायी गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोशाला में 186 गोवंश बंद थे। कुछ चरही में चारा खा रहे थे। मंत्री ने कहा कि चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें। अगर अच्छी प्रजाति की बछिया किसी गोशाला में हो तो उसे कानपुर सीएसए भिजवाएं। उन्होंने पैक्सपैड द्वारा निर्माणाधीन गोशाला का भी निरीक्षण किया। ठेकेदार संजीव यादव ने बताया कि इसी महीने निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें