फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डेकर बस संचालक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गत मंगलवार रात को हादसे का शिकार हुई डबलडेकर बस के संचालक पर ऊसराहार थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। परिवहन विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगपुर सरैया गांव के पास बस के पलटने से 12 यात्री घायल हो गए थे। इस हादसे में बस संचालक के खिलाफ खरगपुर सरैया चौकी इंचार्ज मोहनवीर ने गाड़ी को नियम विरुद्ध चलाने और यात्रियों की जान जोखिम में डालने का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, एआरटीओ की तकनीकी टीम ने भी बस का मुआयना की। इस संबंध में थानाध्यक्ष ऊसराहार जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी डबलडेकर बस में क्षमता से अधिक यात्री मौजूद थे। सीटों के अलावा बस की गैलरी में भी लोगों को बैठाया गया था। इसीलिए बस में करीब 110 यात्री मौजूद थे। दुर्घटनाग्रस्त बस गोरखपुर के केसी जैन ट्रैवल्स के नाम से पंजीकृत है। बस की लंबाई भी निर्धारित मानक से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें