फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 सालों का ‘नासूर’ खत्म, पुलिस का अभिनंदन

विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों का अभिनंदन किय - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। कस्बा ऊसराहार के सरसईनावर तिराहे से वाल्मीकि बस्ती की तरफ जाने वाले रास्ते का विवाद 50 वर्षों से लंबित रहने के बाद सुलझ गया। वाल्मीकि बस्ती के लिए रास्ता खुल जाने की खुशी में संभ्रांत नागरिकों के साथ बस्ती के लोगों ने बुधवार को थाना ऊसराहार पुलिस का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

सरसई नावर कस्बा में दो पक्षों में चकरोड को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण वाल्मीकि समाज के लोगों को अपने घरों को जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। थाना पुलिस व राजस्व विभाग ने करीब 50 साल पुराने ‘नासूर’ खत्म कर चकरोड खुलवा दी। साथ ही प्रधान ने उस पर खड़ंजा डलवा दिया। इस पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस का अभिनंदन किया।
कस्बा ऊसराहार में पूर्व प्रधान दिनेश कश्यप के निवास पर आयोजित नागरिक अभिनंदन में थानाध्यक्ष ऊसराहार जितेंद्र प्रताप सिंह को वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने सम्मानित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सबको कानून का पालन करते हुए एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि बस्ती के लोग भी इसी समाज के हिस्सा हैं। रास्ता न होने से वह सामान्य जनजीवन से कटे हुए थे। प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की कोशिश करने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस मौके पर सफाई कर्मियों के जिलाध्यक्ष जय नरायन और दिनेश कश्यप ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया । वरिष्ठ नागरिक कृष्ण मुरारी दुबे बाबा रामशंकर उपनिरीक्षक विनेश जादौन नितिन तिवारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ का स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान लाल सिंह, जसवंत सिंह, नीलेश कठेरिया हवलदार कठेरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल, अरविंद गुप्ता, बीपी सिंह, राकेश यादव, संजू यादव, अमित यादव, अशोक वाल्मीकि, सुरेंद्र चक्रवर्ती, संजय कठेरिया आदि उपस्थित रहे। संचालन देवेंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें