फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गांव होगा ईवीएम और वीवी पैट का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में जनसामान्य को जानकारी देने के लिए तहसील मुख्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना की गई है। जिले की सभी छह तहसीलों में बनाए गए केंद्रों पर ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर मोबाइल वैन से ईवीएम एवं वीवी पैट का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को संपन्न कराने लिए जनपद स्तर पर ईवीएम/वीवी पैट का समुचित प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं जागरूकता के लिए केंद्रों की स्थापना की गई है। उन्होंने जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि 01 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जनपद स्तर पर समस्त तहसील (इटावा, जसवंतनगर, भरथना, सैफई, ताखा एवं चकरनगर) पर स्थापित सेंटर पर ईवीएम/वीवी पैट में मॉकपोल/दिखावटी मतदान की जानकारी जनसामान्य तक मुहैया कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें