लवेदी। थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निहाल सिंह भोगनीपुर नहर पुल के पास से निकलने वाली महिलाओं व युवतियों पर मंगलवार देर शाम को एक युवक अश्लील कमेंट कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सटीक सूचना पर एंटी रोमियो स्क्वाड व दरोगा मिलन सिरोही पुलिस बल के साथ चंद्रपुरा निहाल सिंह भोगनीपुर नहर पुल के पास पहुंचे। महिलाओं व युवतियों से अश्लील हरकतें व फब्तियां कस रहे युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जुगराम मऊ निवासी मोहित बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की और कोर्ट में पेशकर आरोपी को जेल भेज दिया।