फोटो संख्या 01-जनवादी नौजवान सभा की बैठक में भाग लेते प्रदेश महामंत्री सत्यभान जनवादी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी की बैठक संगठन कार्यालय सिविल लाइन में हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री सत्यभान जनवादी ने कोरोना काल को अवसर मानने वाली प्रदेश व केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए इन्हें कारपोरेट परस्त बताया।
उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी एवं चौपट शिक्षा व्यवस्था, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता प्रकट करते हुए युवाओं से एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार होने को कहा।
जिला मंत्री नरेंद्र शाक्य ने सदस्यता लक्ष्य 2000 को अगस्त महीने में पूरा कर यूनिटों का गठन करने की अपील की। बैठक में अजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, संतोष कुशवाहा, अखिलेश शाक्य, सुभाष पाल, मनीष शाक्य, पिंटू साहब, अश्वनी कुमार आदि रहे।