फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर कब्जा, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। नगला बहादुर गांव में वन विभाग की 24 बीघा जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले में मंगलवार देर रात वन दरोगा की तहरीर पर सैफई थाना में तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बसरेहर रेंज के वन दरोगा श्रीनिवास पांडे ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के नगला बहादुर गांव में वन विभाग की लगभग 24 बीघा जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। गत 12 मई को जमीन जांच करने राजस्व व वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। उस दौरान नगला बहादुर निवासी समरथ सिंह, कल्लू सिंह व सुरेश ने साथियों के साथ राजस्व व वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई।
वन दरोगा के मुताबिक गत 10 जून को विभागीय सर्वेयर केपी सिंह, सर्वेयर मिलाप सिंह उसके साथ गाटा संख्या 390/6.158 का जांच करने मौके पर पहुंचे। तब भी तीनों आरोपियों ने सर्वेक्षण कार्य में बाधा डालकर जानमाल की धमकी दी। सरकारी कार्य प्रभावित किया। आरोपियों ने वन विभाग की जमीन गाटा संख्या 390 की लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम, सरकारी काम में बाधा डालने, गालीगलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें