इटावा। भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को जुलूस निकालकर खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, किसान विरोधी काले कानून को रद्द करो और एमएसपी की गारंटी के नारे के साथ किसान सभा की और राष्ट्रपति को सबोंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमकेश मिश्रा को सौंपा।
भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव ने कहा कि प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि, खाने के तेल, रसोई गैस में वृद्धि ने आम-जनता की कमर तोड़कर रख दी है। जिला मंत्री संजेश यादव ने किसानों से लंबे आंदोलन के लिये तैयार रहने की अपील की।
किसान सभा जिला मंत्री संतोष शाक्य ने कहा कि क्रय केंन्द्रों ने जैसे ही गेहूं की खरीद बंद की। किसानों का गेहूं मंडियों में मिट्टी का भाव बिकने लगा है। उन्होंने मक्का की खरीद क्रय केंदों पर घोषित एमएसपी पर कराने की मांग उठाई।
इस दौरान किसान यूनियन के त्यागी गुट के रामप्रकाश, किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव ,अमर सिंह शाक्य, प्रेम शंकर यादव, जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री नरेंद्र शाक्य, रामवरन यादव, संतोष राजपूत, इन्द्रपाल यादव, मनोेज राठौर,आलोक यादव, ध्रुव सिंह यादव, भारत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।