फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया सफारी पार्क, पर्यटकों काआना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क पर्यटकों के लिए पूरी तरह से खुल गया है। मई में कोरोना के चलते सफारी पार्क बंद कर दिया गया था। स्थिति सामान्य होते ही सफारी पार्क में इटावा ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों का आना शुरू हो गया है। रोजाना 50-60 की संख्या में लोग यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। कर्फ्यू का असर व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के साथ ही इटावा सफारी पार्क पर पड़ा था। पर्यटकों के न आने से पार्क की आमदनी लगभग शून्य हो गई थी।
सफारी पार्क के निदेशक केके सिंह ने बताया कि पार्क खुलने के बाद रोजाना पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय पार्क में 18 शेर व शेरनियां हैं। इनका प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। अब एक्सपर्ट ट्रेनिंग देने लगे हैं। शेर और शेरनियों के आसपास से बुधवार को बस भी गुजारी गई। इस दौरान एक भी शेर या शेरनी ने रियेक्ट नहीं किया। इसेे अच्छा संकेत माना जा रहा है। निदेशक का कहना है कि लायन सफारी को खोलने के पहले शेरों को ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि वह वाहनों के शोर या लोगों की आवाजाही के दौरान किसी तरह का प्रतिकूल व्यवहार न करें। शासन का आदेश होते ही शेरों को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें