फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, चार मोहल्लों की 14 घंटे तक ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे में बीआरसी के सामने रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे चार मुहल्लों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक ठप रही है। शुक्रवार दोपहर बाद ट्रांसफार्मर बदला गया। तब बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।
विज्ञापन

कस्बा भरथना रोड पर बीआरसी के सामने रखे दो ट्रांसफार्मर में से एक चार सौ केवीए का है। इसमें बृहस्पतिवार रात दस बजे आग लग गई। ट्रांसफार्मर के फुंकने से गांधीनगर, सुभाष नगर के कुछ भाग, किदवई नगर व लोहिया नगर में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
शुक्रवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने फुंके ट्रांसफार्मर मरम्मत का काम प्रारंभ किया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद ट्रांसफार्मर ठीक हो सका। तब करीब 14 घंटे बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें