बकेवर। स्थानीय बिजली घर में लगे ट्रांसफार्मर का केबल बक्सा फुंकने से क्षेत्र के 60 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। इस दौरान उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बकेवर बिजली घर में देहात क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति की जाती है। वहां मशीन रूम में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का केबल बक्सा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे फुंक गया। इससे यहां से ग्रामीण क्षेत्र के तीन फीडरों सराय जलाल, महेवा, पटिया फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने केबल बक्सा को ठीक करने का काम शुरू किया। दोपहर तीन बजे केबल बक्सा सही हो सका। तब करीब नौ घंटे बाद देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
एसडीओ भूप सिंह ने बताया बिजली घर में लगा 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर केबल बक्सा फुंक जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसकी मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई है।