फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह शातिर गिरफ्तार, कैंटर व कार से 510 किलो गांजा, तमंचे बरामद

Fri, 11 Jun 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह शातिर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उड़ीसा से तस्करी करके यूपी के कई शहरों में गांजा सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह शातिरों को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच क्विंटल 10 किलो गांजा (कीमत करीब एक करोड़), एक कैंटर, एक कार समेत अवैध असलहे बरामद किए है।
विज्ञापन


आरोपी उड़ीसा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर प्रदेश के कई जिलों में ऊंची कीमत पर बेचते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस ने टीटी तिराहे की तरफ से आ रहे कुछ लोगों कैंटर व कार को बैरीकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी कार व कैंटर लेकर भागने लगे।

पुलिस ने आरोपियों को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों वाहन रोककर उन पर सवार छह लोगों को दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, कैंटर व कार से प्लास्टिक के 17 कट्टों में 510 किलो ग्राम गांजा मिला।
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार 
गाड़ीपुरा कोतवाली इटावा निवासी अमित, खिरारी मथुरा का रविंद्र कुमार उर्फ रवि, तम्बगा मथुरा का मनवीर, अनौरा मथुरा का दिनेश कुमार, भद्रबल मथुरा निवासी रमाकांत सिंह व पवन। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें