इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र की सीमा पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में लोडर ने टक्कर मार दी। लोडर में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की हालत नाजुक है। सभी घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को लोडर चालक आदिल निवासी मामापुर थाना देवा जिला बाराबंकी, प्रमोद कुमार मिश्रा निवासी मुड्डालिया थाना खैरीगढ़ जिला बहराइच और एक अज्ञात लखनऊ से आगरा जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के नींवासई के बीच टायर पंचर होने की वजह से बस खड़ी थी। लखनऊ की तरफ से आ रहे लोडर की टक्कर हो गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आदिल की हालत नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। संवाद