ताखा। बृहस्पतिवार रात सरसई नावर गांव में एक वृद्धा की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई।
सरसई नावर निवासी दिलीप कुमार, रजनीश कुमार व बलवीर ने बताया कि उनकी मां सत्यवती (65) की बृहस्पतिवार रात अचानक तबियत खराब हो गई। वह रात करीब दो बजे मां को लेकर सीएचसी पहुंचे।
जहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। इसलिए वह लोग मां को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय वीर सिंह ने बताया घटना का पता उन्हें सुबह पता चला।
रात में मौजूद अस्पताल स्टाफ ने बताया कि महिला की स्थिति ज्यादा खराब थी, इसलिए उनके परिजनों को उन्हें जिला अस्पताल लेकर जाने के लिए रेफर कर दिया गया था।