फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी की झाड़ियों में फंसा दिखा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के यमुना तलहटी के पास झाड़ियों में शनिवार शाम को एक शव फंसा दिखा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव फंसा देख सूचना टीटी पुलिस चौकी को दी है।
विज्ञापन

शव करीब चार से पांच दिन पुराना लग रहा था, पानी में पड़े रहने की वजह से काफी फूला था। उससे काफी दुर्गंध आ रही थी। साथ ही शरीर के कई हिस्सों को जलीय जीव अपना आहार बना चुके थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक यमुना नदी में शव कही से बहकर आया और तलहटी के झाड़ियों में फंस गया। शव निकलने पर पता चल सकेगा कि वह पुरुष का है या महिला
का। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यमुना में इस समय बाढ़ आई है। शव कहीं से बहकर आया है। निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें