बाइक सवार की पर्ची काटते एक्सप्रेस वे पर चौपला कट स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी बाइक सवारों से भी ?
- फोटो : ETAWHA
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चौपला कट के टोल प्लाजा से गुजरने वाले बाइक सवारों से रुपये ऐंठे जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि दिल्ली से लेकर यहां तक किसी टोल पर पर्ची नहीं कट रही। लेकिन यहां उनसे रुपये लिए गए। लॉकडाउन की वजह से इन दिनों तमाम बाइक सवार गुजर रहे हैं।
चौबिया थाना क्षेत्र के तहत चौपला कट पर मौजूद टोल प्लाजा पर बाइक से आने वाले लोगों से भी रकम वसूली जा रही है। दिल्ली के संगम विहार से बाइक पर पंकज व राशिद ने बताया कि रास्ते में कई टोल पड़े। कहीं भी उनसे रुपये नहीं लिए गए। यहीं पर उनकी पर्ची काटी गई। उन्होंने कर्मचारी को बताया भी कि लेकिन उनकी सुनी नहीं गई।
चौपला कट से गुजरने वाले दो पहिया वाहन सवारों ने बताया कि इस टोल प्लाजा पर 24 घंटे रसीद काटी जा रही है। जबकि लोगों के पास पैसे भी नहीं है। भूख और प्यास से परेशान होकर लोग अपने घरों तक पहुंचना चाहते हैं। राशिद ने बताया कि बरौनाकला निवासी उसके चाचा एजाजुद्दीन का अंतिम संस्कार होना है। उसी में शामिल होने जा रहा है।
इस संबंध में यूपीडा के एसओ आरपी पांडे ने बताया कि यदि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के अन्य किसी टोल प्लाजा पर रसीद नहीं कट रही तो चौपला और टिमरुआ टोल्स पर भी नहीं कटेगी। वे इसकी जानकारी करेंगे।