इटावा। महिला थाना में एक विवाहिता ने पति व 12 ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गोविंदनगर मोहल्ला स्थित ससुराल निवासी सौम्या शुक्ला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था कि उसका पति आदित्य शुक्ला पुत्र राजेंद्र कुमार के अलावा 12 ससुरालीजन दहेज के रूप में मोटरसाइकिल व दो लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। मना करने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद