फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता के साथ जरूरतें पूरी कराएगी वार्ड समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरत का सामान घरों तक पहुंचने के लिए हर वार्ड में समितियां बनाई जा रही हैं। सभासद की अगुवाई में बननी वाली इन समितियों में राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, समाजसेवी संगठन, नामित वालंटियर के अलावा एक मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि इटावा नगर पालिका के सभी 40 वार्ड में कमेटियां गठित होंगी। ये कमेटियां अपने अपने वार्ड में राशन, फल, सब्जी, दवाई की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बना रहे और लोगों को उनके घर पर ही सामान मिले इसका ख्याल रखेंगे। राशन की दुकान पर कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने में प्रशासन की मदद की भी जिम्मेदारी होगी। वार्ड के निराश्रित, असहाय, जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कर उनके लिए कम्यूनिटी किचन से भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा समिति में शामिल लोग वार्ड में प्रदेश के दूसरे शहरों, दूसरे राज्यों और विदेशों से आए लोगों की जानकारी जुटाएंगी। वार्ड में होम आइसोलेट परिवार की मॉनिटरिंग भी यह टीमें करेंगी। सभी कमेटी पूर्णता निशुल्क व सामाजिक सेवा प्रदाता के रूप में निशुल्क काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें