फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग में चार महिलाओं समेत 11 लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली के हुड़दंग के मौके पर ब्लाक क्षेत्र में कई जगह जमकर लाठी, डंडे, ईंट पत्थर चलने व फायरिंग होने की घटनाएं र्हुइं। इसमें चार महिलाओं समेत 11 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर तोताराम में मारपीट की घटना में रविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार चौबिया थाना क्षेत्र में भी दो अलग-अलग स्थानों पर इन घटनाओं में चार महिलाओं समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर में गाने बजाने को लेकर जमकर लाठी, डंडे व ईंट-पत्थर चलने से एक ही पक्ष के किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के नाम सपना कुमारी पुत्री धर्म सिंह, विकास तथा रंजीत शामिल हैं। जिन्हें गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित रंजीत कुमार ने बताया मंगलवार की शाम कुछ लोग गाने बजा रहे थे। मना करने पर उसकी बहन सपना कुमारी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से घर पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
इसी प्रकार चौबिया थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में परिवारी रंजिश के चलते मंगलवार की शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडे व हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें दो महिलाओं समेत चार परिवारीजन घायल हो गए। हमलावरों ने घर में घुसने के बाद फायरिंग कीं। इसमें मीरा देवी पत्नी रामवीर सिंह, यादवेंद्र उर्फ गुड्डू, बंटी देवी पत्नी यादवेंद्र सिंह तथा लाइक सिंह निवासी फर्दपुरा सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक हमलावर को दबोच लिया। जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना चौबिया थाना क्षेत्र के गांव चौबिया में चार दिन पहले हुई। मारपीट को लेकर बुधवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे एक युवक से गांव के कुछ लोग मारपीट करने लगे। पुत्र विकास को बचाने के लिए मां अमरावती व पिता ध्यान सिंह उसे बचाने पहुंचे लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तीनों घायलों को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें