इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम टडवा इस्माइलपुर में रविवार की शाम भूसा लदे लोडर निकालने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज किया है।
ग्राम टडवा इस्माइलपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि उसके गांव के कुंवर पाल लोडर में भूसा लादकर लाए। लोडर निकालने को लेकर रविवार की दोपहर गाली गलौज हुई।
रविवार की देर शाम दोनों पक्षों के समर्थकों में पुन: गाली गलौज होने लगी। गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से एक दूसरे की मारपीट करने लगे। मारपीट में राजेश सिंह व उनके पिता निरंजन सिंह के अलावा उनके बहनोई मनोज कुमार निवासी ग्राम पृथ्वीपुर थाना अछल्दा औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राजेश के प्रार्थना पत्र पर कुंवर पाल, रंजीत, छवि नाथ के विरुद्ध मामला दर्ज कर कर विवेचना शुरू की।