उदी (इटावा)। मध्यप्रदेश की सीमा में बरहीपुरा गांव के पास गोवंश लेकर जा रहा एक कंटेनर ट्रक मंगलवार को पलट गया। इसमें लदे 15 गोवंशों की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
कंटेनर ट्रक में मध्यप्रदेश से गोवंशों को लाद कर लाया जा रहा था। मंगलवार को बढ़पुरा थानाक्षेत्र से सटे बरहीपुरा गांव के पास चंबल नदी पुल पर चढ़ते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और पलट कर सड़क के किनारे गड्ढे में चला गया। इस हादसे में ट्रक में लदे 15 गोवंशों की मौके पर मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसा यूपी व एमपी बार्डर के पास हुआ। मध्यप्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। संवाद