फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह की बच्ची ट्रेन में छोड़ गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कालका मेल में यात्रा कर रही एक महिला अपनी छह माह की बेटी को छोड़कर चली गई। बच्ची के सिर पर लगी टोली में एक पर्ची मिली है, जिसमें महिला के पति का मोबाइल नंबर लिखा मिला।
विज्ञापन

जीआरपी के एसआई रामबाबू सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर पर फोन करने पर वह नंबर शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद निवासी व्यक्ति का निकला। व्यक्ति को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया। व्यक्ति ने बताया पत्नी फिरोजाबाद से कालका मेल में सिद्धार्थनगर जा रही थी। रास्ते में उसने बेटी को ट्रेन में बैठे बुजुर्ग आभादीन पुत्र बलवंत सिंह निवासी शहनाई थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के पास बैठा दिया। महिला ने बुजुर्ग को ये बताया कि शौचालय जा रही है, तब तक बच्ची को देखे रहें। किंतु महिला लौट कर नहीं आई। बुजुर्ग ने इटावा स्टेशन पर बच्ची को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें