फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के डेढ़ टन बिजली के तार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने जसवंतनगर रोड स्थित एक मकान में छापा मारकर चोरी कर रखे गए बिजली के डेढ़ टन तार को बरामद किया है। एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। तार की कीमत साढे़ पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

रविवार को एसओजी प्रभारी सतेंद्र यादव ने टीम एवं थाना सैफई पुलिस के साथ जसवंतनगर रोड सैफई पर वाहन चेंकिग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति चोरी किए गए बिजली के तार व अन्य सामान को जसवंतनगर रोड सैफई स्थित घर में बनी दुकान में छुपा रखे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो दुकान पर बैठा व्यक्ति भागने लगा। तभी पुलिस ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो भारी मात्रा में बिजली का तार बरामद हुआ। पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश चंद्र गुप्ता पुत्र लल्लू प्रसाद गुप्ता निवासी लछवाई हाल पता जसवंत नगर रोड सैफई बताया। दिनेश गुप्ता ने बताया कि उसके पुत्र दीपू उर्फ मनोज कुमार गुप्ता द्वारा मैनपुरी से बिजली के तार व अन्य सामान को चोरी कर लाया गया है। वह पूर्व में भी बिजली चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है।
सैफई थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि पुलिस ने करीब डेढ़ टन बिजली का तार व अन्य सामान पकड़ा है। इसकी कीमत करीब साढे़ पांच लाख रुपये के करीब है। दीपू के पकडे़ जाने पर ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस दीपू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें