फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक की हत्या के तीन और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तांत्रिक की हत्या के आरोपी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया में तांत्रिक की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी महिला सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि गुरुवार की रात को ग्राम कुड़रिया में तांत्रिक हरगोविंद की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक के भाई ने सात लोगों विपिन पुत्र गंगाराम, सुघर सिंह पुत्र राजाराम, उसकी पत्नी सिया दुलारी, तीन बेटों सतीश, श्यामबाबू व ब्रह्मप्रकाश उर्फ छोटे और श्यामबाबू की पत्नी प्रियंका के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
रविवार सुबह हत्या के मामले की आरोपी प्रियंका पत्नी श्यामबाबू के साथ सतीश व ब्रह्मप्रकाश उर्फ छोटे पुत्र सुघर सिंह निवासी कुड़रिया थाना बकेवर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औरैया जिले के गांव रतनीपुर के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे कहीं बाहर जाने के इंतजार में सड़क किनारे खडे़ थे। रतनीपुर गांव में सतीश की ससुराल है। इससे पहले पुलिस शनिवार को तीन आरोपी विपिन पुत्र गंगाराम निवासी मलेपुरा थाना लवेदी, सुघर सिंह पुत्र राजाराम, सियादुलारी पत्नी सुघर सिंह निवासी ग्राम कुड़रिया को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। तांत्रिक की हत्या में सात आरोपियो में से पुलिस छह को जेल भेज चुकी है। बाकी बचे एक आरोपी श्यामबाबू की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें