फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। कुसैली गांव की रोड पर पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार हो गया। पैर में गोली लगने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीछा करती पुलिस से बचने के लिए वह बाइक से भाग रहा था। मौके से पुलिस ने तमंचा व बाइक बरामद की है। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि यह अपराधी पर दस वर्ष पुराने अपहरण समेत कई मामलों में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे थाना चौबिया क्षेत्र के तहत गंगापुर चौराहे से खेड़ा हेलू मार्ग पर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जिसमें सिविललाइन थाना क्षेत्र के पड़उआ गांव निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश ब्रजमोहन (40) पुत्र काशीराम घायल अवस्था में पकड़ा गया।
चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने बताया कि मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक बदमाश चौबिया क्षेत्र के मसनाई गांव में अपनी रिश्तेदारी में रुका हुआ है और किसी वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाश को पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई और वह सिलेटी रंग की अपाचे बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच व बसरेहर थाना पुलिस को सूचित करते हुए बदमाश का पीछा किया। गंगापुरा गांव से खेड़ा हेलू जाने वाली सड़क पर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस को पीछा करते देख तमंचा से फायर किया। बाइक छोड़कर उसने झाड़ियों में भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायर में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने दबोचकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर एएसपी एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दस साल से विभिन्न मामलों में वांछित था। वह आसपास के जिलों में वारदातों को अंजाम देता रहा है। वर्ष 2010 में इस बदमाश ने जसवंतनगर थाना क्षेत्र के तहत एक अपहरण किया था। जिसे फिरौती लेकर छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें