फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दिखाई सख्ती, पंक्चर किए वाहन

विज्ञापन
भरथना चौराहे पर कार को पंचर करती पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने पर बुधवार को पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। कार लेकर निकलने वाले लोग पुलिस के निशाने पर रहे। भरथना चौराहे पर करीब आधा सैकड़ा दोपहिया व चार पहिया वाहनों को पंक्चर किया गया। दुकानों पर भीड़ दिखी तो दुकानदारों को हड़काया गया। पुलिस ने कई लोगों को मास्क भी पहनाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई तक न सिर्फ लॉकडाउन को बढ़ाया बल्कि इसे और अधिक सख्ती के साथ लागू करने की बात कही है। इसका असर बुधवार को दिखा। पुलिस ने तकिया रोड पर एक किराना दुकानदार को निर्धारित फासले के साथ सामान देने की चेतावनी दी। भरथना चौराहे पर फ्रेंड्स कालोनी और नई मंडी चौकी पुलिस ने बेवजह सड़क पर निकलने वालों पर सख्ती बरती। एक युवक कार से आया, पुलिस ने उसे रोका और कारण पूछा। युवक ने चेक दिखाया और कहा कि वह बैंक जा रहा है। पुलिस ने पैदल आने की बात कहते हुए उसकी कार के पहिये का ट्यूब पंचर कर दिया। बाइक या स्कूटी से आने वाले जो लोग सड़क पर आने का वाजिब कारण नहीं बता पाए। उनके वाहनों के टायर भी पंक्चर किए जाते रहे।
पचराहे पर सुबह करीब साढ़े दस बजे एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने जायजा लिया। हालांकि बीमार व दवा लेने आए लोगों को आने-जाने की छूट रही। कुछ लोग प्रतिबंध के बाद भी एक बाइक पर दो से तीन लोग बैठकर जाते दिखे। आमतौर पर शहर में लॉकडाउन का लोग पालन करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें