फोटो संख्या 04- राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय कांधनी में कोविड टेस्ट कराता छात्र
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला अस्पताल की तीन टीमों ने सोमवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में कक्षा 6 से 12 तक के 300 संवासी छात्रों एवं शैक्षणिक/शिक्षणेत्तर स्टॉफ का कोविड-19 परीक्षण किया। जांच में सभी छात्रों एवं कर्मचारियों की रेंडम टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
प्रधानाचार्य डा.निर्मल चंद्र बाजपेयी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ अभी एक लड़ाई और बाकी है। कोविड से बचाव के लिए 2 गज की दूरी, मास्क है जरूरी का कड़ाई से पालन करना होगा।
ऋतु परिवर्तित हो रही है, जिससे मौसम नमी युक्त है। संचारी रोग सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार भी चल रहा है। हम सबको स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सजग रहना होगा।
वर्तमान में कोविड-19 व अन्य वायरस जनित बीमारियों के प्रसार का सबसे अनुकूल मौसम है। अगर हम सभी ने लापरवाही बरती तो कोविड-19 तृतीय फेज आने की प्रबल संभावना है। जांच करे वाली टीम में डॉ.विपिन कुमार, डॉ.प्रतिभा यादव, डॉ.अवनीश यादव आदि रहे।