आईजी मोहित अग्रवाल ने बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह व महिला दरोगा प्रियांजली सिंह से लॉक?
- फोटो : ETAWHA
इटावा। कानपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन और उसके आसपास जिन लोगों की लोकेशन रही है, उनके बारे में मालूमात किया जा रहा है।
बुधवार को बकेवर और लखना में पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के बाद बताया कि निजामुद्दीन इलाके में पाए गए लोगों के विषय में
एटीएस, दिल्ली प्रशासन या आईबी से कानपुर रेंज के जो फोन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे संदिग्धों को क्वारंटीन करा रही हैं। उन्होंने एसडीएम भरथना से कहा कि सब्जियों के बेचने की व्यवस्था मंडियों की बजाय हाथ ठेलों से कराई जाए। इस पर एसडीएम ने बताया कि दो दिन पूर्व ही सब्जीमंडी परिसर को बंद कराया जा चुका है। इस दौरान एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, क्राइम महेश अत्रि, एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह, सीओ भरथना आलोक प्रसाद, सीओ चकरनगर मस्सा सिंह, लखना चौकी इंचार्ज प्रशांत द्विवेदी मौजूद रहे।