फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों की पहचान करेंगी 11 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विदेश और दूसरे राज्यों से जिले में आए लोगों की जांच और उन्हें आइसोलेट करने के लिए 11 टीमें बनाई गईं हैं। तीन शहर और आठ टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में लगी हैं। टीम में दो-दो डॉक्टर एवं एक फॉर्मासिस्ट शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने बताया कि सभी टीमों का रोस्टर बनाया गया है। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डिप्टी सीएमओ डॉ. महेश चंद्रा के नेतृत्व में टीमें काम करेंगी। इसमें डॉ.आनंद कुशवाह तथा फॉर्मासिस्ट संजय कुमार हैं। दोपहर 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक डॉ. रिषी यादव के नेतृत्व में डॉ. जितेंद्र चौधरी एवं फार्मासिस्ट संजीव कुमार बघेल तथा रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक डॉ.अवधेश यादव के नेतृत्व में डॉ.आशीष चौधरी तथा फॉर्मासिस्ट लक्ष्मी नरायन की ड्यूटी लगाई गई है। टीमें बाहर से आने वालों की कंट्रोल रूम में जानकारी मिलने पर उनके घर जा रही हैं और जांच कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ये टीमें समस्त ब्लॉकों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों के नेतृत्व में काम करेगी। इस कार्य के लिए गांवों में सचिव, लेखपाल, एएनएम तथा आशाओं को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें