फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बना कोरोना वाररूम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना को लेकर प्रशासन लगातार सतर्कता बढ़ाता जा रहा है। कलक्ट्रेट में सोमवार को कोरोना वाररूम भी खोल दिया गया। वार रूम के मोबाइल नंबरों और वाट्सएप पर मैसेज कर बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति की जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि वार रूम में डॉक्टर भी रहेंगे। इन डॉक्टरों से फोन पर खांसी, बुखार और जुकाम आदि होने पर सुझाव भी लिए जा सकते हैं। वाररूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
इसके अलावा विदेश और अन्य शहरों से आए लोगों की पहचान करने के लिए ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारियों, थानाध्यक्ष, चौकीदारों, एएनएम और आशा को लगाया गया है। नगरीय क्षेत्रों में निकाय अध्यक्ष, ईओ, सभासद और कर्मचारी ये जिम्मेदारी संभालेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 10 मार्च के बाद विदेश से आए लोगों की जांच बहुत ही जरूरी है। ऐसे लोगों की तुरंत वाररूम में सूचना दें। बाहर से आए व्यक्ति और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का आइसोलेट होना बहुत जरूरी है। अगर उसमें कोरोना के लक्षण नहीं भी मिलते हैं तो वह 14 दिन तक उनके ही घर में आइसोलेट रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आईसीएमआर ने कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। कोरोना संदिग्ध लोगों को14 दिन तक आईसोलेट करके रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी जांच जरूरी
1. 10 मार्च के बाद विदेश से लौटे लोग, जिनको खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत हो।
2. कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए वे लोग जिनको खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत हो।
3. वे सभी व्यक्ति जो अस्पताल में भर्ती हों और उनको सांस लेने में तकलीफ हो।
4. वे सभी स्वास्थ्यकर्मी जिनको खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत हो।
5. वे सभी व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध के नजदीक रहे हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें