फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का रखा मौन

विज्ञापन
फोटो संख्या 01- शास्त्री चौराहे पर मौन धारण कर बैठे कांग्रेस के पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली में नौ साल की एक अनुसूचित जाति की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाल कर रोष जताया। शहर के शास्त्री चौराहे पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रख कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि देश में महिला अपराध के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरीके से फेल हो गया है। अब तो सिर्फ बेटी बचाओ का नारा लग रहा है। सबसे ज्यादा असुरक्षित बेटियां ही हैं।
शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहां की जब भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक खुद महिला अपराध के मामलों में संलिप्त हैं। सरकार उनका बचाव खुद कर रही है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, राशिद खान, हंसमुखी संखवार, वाचस्पति द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, आलोक यादव, सत्येंद्र महेश्वरी, आमिर खान, कमला वर्मा, शिवरतन कठेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें