फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंस्पेंक्टर व आठ दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बाहुरी गांव के बीडीसी रामकरन को अपने पक्ष में करने को लेकर भाजपा-सपा के समर्थकों में बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर में हुई मारपीट के मामले में निलंबित किए गए इंस्पेक्टर अनिल कुमार की जगह जसवंत नगर थाना प्रभारी नवरत्न गौतम को भेजा गया है। वहीं, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आठ दरोगाओं के कार्य क्षेत्र को बदला है।
विज्ञापन

शनिवार को इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने जसवंतनगर थाना का कार्यभार छोड़ा और सिविल लाइन थाना काम संभाल लिया। इसके पहले जसवंतनगर थाने के पुलिसकर्मियों व क्षेत्र के लोगों ने फूल माला देकर उन्हें विदा किया। नवरत्न की जगह ऊसराहार थाना प्रभारी अमर पाल सिंह को जसवंत नगर भेजा गया है।
इधर, एसएसपी ने अस्तल चौकी प्रभारी तेज सिंह को ऊसराहार थानाध्यक्ष, दरोगा बृजनंदन सिंह को बकेवर से बलरई, प्रेमचंद्र को बकेवर से चौबिया, देवीचरन को पुलिस लाइन से बकेवर, संजीव कुमार को चौबिया से बकेवर, सुमेश चंद्र को बलरई से पछांय गांव, समित चौधरी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आईटीआई, उमेश कुमार को बढ़पुरा से चौकी प्रभारी पुराना शहर बनाया है।
विज्ञापन

एक दरोगा व तीन सिपाही लाइन हाजिर
सुरेंद्र सिंह को जसवंतनगर थाना से पुलिस लाइन भेजा है। इसी तरह जसवंत नगर थाना से सिपाही विकास कुमार, गवेंद्र सिंह और बलरई थाने में तैनात सिपाही शिव सिंह को पुलिस हाजिर किया है। माना जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों को काम के प्रति लापरवाही व पुलिस अभिरक्षा से ट्रक चोरी होने के मामले में लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें